फोटो संख्या 31 प्रियांश की फाइल फोटो।
इटावा। ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर पीएसी गली निवासी प्रियांश (15) पुत्र रत्नेश बुधवार दोपहर साइकिल से अपने दोस्त के घर गया था। वहां से वह अपने दोस्त से किताब लेकर घर लौट रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे गुरुतेग बहादुर पुल के नीचे साइकिल से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी उसकी साइकिल का पेडल ट्रैक में फंस गया और कानपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रियांश कक्षा दस का छात्र था। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।(संवाद)