फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिर पर तमंचे का बट मारकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के नगला तौर मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक को तमंचे की बट मारकर लूट लिया। बदमाश 80 हजार रुपये और लैपटॉप लूटकर भाग गए। पीड़ित थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन



नगला तौर निवासी राजवीर सिंह का बलरई गांव में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। वह सोमवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राहक सेवा केंद्र बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में नगला तौर मार्ग पर ही पाठक इंटर कॉलेज के पास दो नकाबपोश बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। बदमाश राजवीर से उसका बैग छीनने लगे। विरोध पर उसके सिर पर तमंचे का बट मारकर बदमाश बलरई की तरफ भाग निकले। लहूलुहान हालत में राजवीर ने डेढ़ किलोमीटर दूर थाने पहुंचकर लूटपाट की सूचना दी। इस पर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने क्षेत्र में नाकेबंदी की। जानकारी पर सीओ अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम को लगा दिया गया है। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें