फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ निकाली देवी मूर्तियों का विसर्जन

विज्ञापन
बसरेहर की लोहिया नहर में दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। दशमी को जिले के ग्रामीण अंचलों में दुर्गा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बसरेहर से दुर्गा प्रतिमाओं की शुरू हुई विसर्जन यात्रा कस्बा भ्रमण करने के बाद लोहिया नहर पुल पहुंची। जयकारों के साथ देवी मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

बकेवर संवाद के मुताबिक कस्बा में बरसते पानी में बैंडबाजों की धुन पर अबीर और गुलाल उड़ाते हुए जयकारे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। लखना में भोगनीपुर निचली गंगा नहर में श्रद्धालुओं ने मूर्तियां विसर्जित की गईं। भरथना संवाद के मुताबिक मोतीगंज में चलने वालेे श्रीनवदुर्गा पूजा समिति की ओर से मूर्तियों का विसर्जन बाहरपुर नहर पुल में किया गया। आचार्य अमित मिश्रा, राहुल दीक्षित, समिति अध्यक्ष नेक्से पोरवाल शामिल रहे।
इकदिल संवाद के मुताबिक कांकरपुर नहर पहुंचने पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इकदिल के बजरिया व टीटू भटेले के चौक से भगवान शंकर- पार्वती व गणेश जी की झांकियों के साथ विसर्जन यात्रा निकली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. सौरभ दीक्षित, इंस्पेक्टर विष्णु कांत तिवारी व मन्नू मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन

महेवा संवाद के मुताबिक ब्लॉक महेवा के अंतर्गत कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों की देवी मूर्तियों को नहर में विसर्जित किया गया। महेवा, बहेड़ा, ढकाताल, मुकुटपुर, आहेरीपुर, निवाड़ीकला गांवों से आने वाली देवी मूर्तियों को बहेड़ा पुल के पास नहर में विसर्जित किया गया। उझियानी, शेरपुर, गौतमपुर, बराउख, नौधना की देवी मूर्तियों का विसर्जन गौतमपुर पुल के पास नहर में किया गया। यमुना नदी में विसर्जन रोकने के लिए पुलिस ने बहेड़ा व गौतमपुर के पास सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें