फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः गणेश पंडालों में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सप्ताह भर से गणेश महोत्सव पंडाल पूजा-अर्चना और भक्ति संगीत से गुुंजायमान हो रहे हैं। सुबह-शाम हवन पूजन और आरती होती है। रात में भक्ति संगीत और भजन संध्या में श्रद्घालु झूमते रहे।
विज्ञापन

लाइन पार चौहान कॉलोनी अशोक नगर स्थित देवालय धाम में सातवें गणेश महोत्सव में मंगलवार की सुबह की पूजा स्तुति के बाद आरती हुई। भाजपा नेता रामशरण गुप्ता ने गणपति की आरती की। आरती के बाद गगन व आकाश ने भजन प्रस्तुत किए। आदित्य एवं उनके सहयोगियों ने भंडारा कराया। गणेश चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को गणेश महोत्सव समिति ने प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए। हरिओम प्रताप सिंह, अमित दुबे, भोले, आदित्य गोविंद यादव, भानु ठाकुर, रवि परिहार, पुनीत चौहान, मोहित कश्यप उपस्थित रहे।
शहर में मुन्नी का अड्डा में गणेश महोत्सव कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भगवान श्री गणेश की आरती की। जीतू चौहान ने विधायक का स्वागत किया। जितेंद्र राजपूत के शीतलपुर स्थित निवास पर विराजे विघ्नहर्ता श्री गणेश की आरती भाजपा नेता सुशांत दीक्षित, विवेक गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, व्यापारी नेता ओमरतन कश्यप ने उतारी।
विज्ञापन

निवाड़ीकला संवाद के अनुसार गणेश स्थापना के सातवें दिन मंगलवार को गणेश पंडाल में भगवान गणेश का दूध, दही, शक्कर, शहद और पंचामृत से अभिषेक किया गया। एक ही ड्रेस में मौजूद युवाओं ने गणेश जी का श्रृंगार किया। आचार्य विनोद दुबे ने पूजन किया। आरती के बाद भजनों पर युवा जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें