सैफई। ग्राम हैंवरा व राघोपुर में ग्राम समाज की 77 बीघा जमीन कब्जा मुक्त करा ली गई। अब इस जमीन पर गोवंशों के लिए चारे की बुवाई की जाएगी।
शनिवार को तहसीलदार मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना सैफई में थाना दिवस का आयोजन हुआ। कुल चार शिकायतें आईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिकायत मिली कि ग्राम हैंवरा की बंजर भूमि पर सैफई थाने के हिस्ट्रीशीटर ने अवैध कब्जा कर रखा है। तहसीलदार ने राजस्व टीम और पुलिस के साथ 10 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। ग्राम राघोपुर में 67 बीघा सरकारी जमीन पर ग्राम के ही लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। तहसीलदार ने इस जमीन को भी कब्जा मुक्त करा दिया। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।