फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मौसम ले रहा किसानों की परीक्षा, फसलों की चिंता

Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/बकेवर। अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश और लखना में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगह खेतों में पानी भर गया और गेहूं की फसल बिछ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम ऐसा ही रहेगा। बदली छायी रहेगी। बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से बदली छाई रही। दोपहर लगभग ढाई बजे बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट हुई। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 31 रहा था। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखना में बारिश के बाद ओले भी गिरे। इससे किसान परेशान हो गए। क्षेत्र में खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है। उधर, आलू की खोदाई चल रही है। जबकि गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। किसान मेवालाल, प्रमोद कुमार, बबलू अग्निहोत्री, लालजी ने कहा कि बारिश से सभी फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें