संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के अमृत सरोवर में मगरमच्छ होने की सूचना लोगों के लिए डर का विषय बना हुआ है। तालाब के किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण परेशान हैं।
रविवार शाम समथर गांव के अमृत सरोवर में ग्रामीणों ने एक जीव को तैरते देखा। पानी में होने की वजह से लोग उसे पहचान न सके। अगले दिन सुबह जब लोगों ने सरोवर के किनारे सूखी जमीन पर आराम करते मगरमच्छ को देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।
गांव के लाखन सिंह का अमृत सरोवर में मछली पालन का पटटा होने से मछली पालन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे के अधिकारियों ने बगैर पकड़े ही हाथ खडे़ कर दिए। मछली पालक किसान का कहना है कि तालाब में करीब 30 क्विंटल से अधिक मछली है यदि मगरमच्छ को समय रहते नहीं पकड़ा गया तो वह सारी मछलियों को खत्म कर देगा।
गांव के छोटे बच्चों या पालतू जानवरों पर भी हमला कर सकता है। रेंजर शिवकुमार यादव ने बताया कि तालाब में पानी अधिक होने के कारण उसे पकड़ना मुश्किल है यदि तालाब के पानी को खाली कराया जाये तभी इसे पकड़ा जा सकता है।