फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाजरे के खेत में निकला मगरमच्छ

Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बाजरे की खड़ी फसल के बीच खेत में विशालकाय मगरमच्छ आ जाने से किसानों में खलबली मच गई। सेंचुरी, सामाजिक वनविभाग, स्कॉन टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


उदी वाह मार्ग पर स्थित ग्राम कृष्णा नगर के पास नागेंद्र सिंह भदौरिया के बाजरे की फसल के खेत में पांच फीट लंबा मगरमच्छ निकल आया। इसे देखकर किसान बबलू राजपूत की खेतों पर रखवाली कर रहे अन्य किसानों में खलबली मच गई। मगरमच्छ को देखकर किसान दहशत में आ गए। इसके बाद सूचना पर पहुंचे सामाजिक वनविभाग, चंबल सेंचुरी बढपुरा और स्कॉन की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड दिया गया। संस्था स्कॉन एवं वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने बताया कि कृष्णा नगर गांव के पास किसान बाजरे की फसल की रखवाली कर रहे थे। तब मगरमच्छ दिखा। उसकी लंबाई करीब पांच फीट है। रेस्क्यू के दौरान वन क्षेत्राधिकारी चंबल सेंचुरी हरिकिशोर शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी बढपुरा अशोक शर्मा, चंबल सेंचुरी बढपुरा रेंज अधिकारी ओमप्रकाश बघेल, वनजीव रक्षक चंबल सेंचुरी, लक्ष्मी नारायण, सामाजिक वानकी प्रभाग रेंज बढपुरा संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें