फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा मगरमच्छ, दहशत में कटी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। गांव जेतिया में किसान के घर में शनिवार रात मगरमच्छ घुस गया। नौ फीट लंबा मगरमच्छ देखकर परिजन दहशत में आ गए। रविवार सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेतिया के किसान हरनाम सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे चारपाई के नीचे मगरमच्छ देखकर सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। अफसरों की सलाह पर उसे किसी तरह कमरे में बंद कर दिया।
पूरी रात घर में दहशत की वजह से कोई सो नहीं सका। सुबह छह बजे उप प्रभागीय वनाधिकारी संजय सिंह, वन क्षेत्राधिकारी लखना रेंज विवेकानंद दुबे और वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी घर पहुंचे।
विज्ञापन

आशीष त्रिपाठी ने बताया कि मगरमच्छ भूखा होने की वजह से गुस्से में था। निश्चित रूप से भोजन की तलाश में ही वह भोगनीपुर नहर से भटककर गांव में घुस आया था। रेस्क्यू टीम में वनाधिकारी वाइल्ड लाइफ हरि किशोर शुक्ला, वन दरोगा सैफई श्री निवास पांडेय, वन रक्षक सचिन कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें