फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक की गोली मार कर हत्या

Wed, 16 Aug 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में बुधवार शाम चुनावी रंजिश को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कराई, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लगा। मृतक के चाचा ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी वैभव कृष्ण ने परिजनों से पूछताछ की। बलरई थाना क्षेत्र के नगला विशुन निवासी बेनाम सिंह (26) पुत्र पूरन सिंह बुधवार की शाम अपने खेत में गया था। वह रात करीब आठ बजे खेत से घर लौट रहा था। व्यासपुर बंबा घाट के पास पहले घात लगाए बैठे सात हमलावरों ने उसे घेरकर गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुन गांव के लोग ललकारते हुए दौड़े तो हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजन बेनाम सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी पूछताछ की। मृतक के चाचा ओम प्रकाश ने गांव के ही भारत सिंह,  विजय सिंह,  राम किशोर,  राम कर्ण,  नीरे राम,  किशोर,  दाता राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें प्रधानी की रंजिश में गोली मार कर हत्या करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार प्रधानी के चुनाव से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के तहत हत्या हुई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें