इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बादरीपूठ निवासी 19 वर्षीय मनीष सागर पुत्र मानिक चंद्र को मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो दुपहिया गाड़ियों से 4 लोगों ने जबरन तमंचे के बल पर बैठा लिया और आगे जाकर राहिन रोड पर बंबा की पुलिया के समीप युवक को उतार कर गोली मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में मनीष ने घटना की जानकारी अपने पिता मानिकचंद को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।