फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 08 Aug 2017 11:14 PM IST
इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम जैतपुरा स्थित भोगनीपुर नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्राम जैतपुरा के ग्रामीणों ने भोगनीपुर नहर पर बने नए पुल में झाड़ियों में उलझा एक युवक का शव देखा। वह हल्की गुलाबी बनियान, काली व सफेद चेकदार शर्ट, नीले रंग की पैंट और काले जूते पहने था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लवेदी पुलिस को दी। दो सिपाही मौके पर पहुंचे और शव निकालने का प्रयास किया। लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण शव उतराता हुआ आगे चला गया। लवेदी थानाध्यक्ष अनिल यादव पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और शव को लखना पुराना नहर पुल के पास से निकलवाया। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें