फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा जेल में दो बंदियों ने पी ली डाई, गंभीर

Fri, 22 Jun 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
poison shimla
विज्ञापन
जिला जेल में दो बंदियों ने शुक्रवार को डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इनमें चौबिया थाना क्षेत्र के गांव सरसइहेलू निवासी छोटे लाल का पुत्र सुनील कुमार और कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सिलाला गांव के अजय पाल का बेटा रामकुमार शामिल है। सुनील को भाजपा के आईटी सेल के कार्यकर्ता से लूट के मामले में 14 अप्रैल 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रामकुमार की गिरफ्तारी अवैध शराब बनाने में हुई थी। एक ही बैरक में मौजूद दोनों को शुक्रवार सुबह उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई तो अन्य बंदियों के पूछने पर उन्होंने डिप्टी जेलर के उत्पीड़न से तंग आकर जान देने की नीयत से डाई पीने की बात कही। बंदियों से जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों ने मीडिया के सामने डिप्टी जेलर पर आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा कि डिप्टी जेलर वसूली की नीयत से दबाव बना रहे थे। परेशान करने के लिए भंडारे में ड्यूटी लगा कर ज्यादा काम लेते थे। इससे तंग आकर जेल की कैंटीन से लेकर डाई पी ली।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने आरोप निराधार बताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले सुनील और रामकुमार की तलाशी में नशीला पदार्थ मिला था। इस पर दोनों को अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया था। दोनों में दोस्ती है। पसंद की बैरक में साथ रहने की मांग पूरी न होने पर जेल प्रशासन को दबाव में लेने के लिए ऐसा कदम उठाया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर हैं। अस्पताल प्रशासन ने अभी हालत गंभीर बताई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार की कैंटीन में बंदियों की दैनिक जरूरतों से जुड़े सामान में हेयर कलर और डाई भी मौजूद रहती है। बाल रंगने वाली डाई पीने की बात सामने आई है। डिप्टी जेलर पर लगे आरोपों की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें