फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दो दुकानों में छापा, चोरी का माल जब्त

Sun, 10 Mar 2019 11:58 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कबाड़ियों के गोदाम में मिला चोरी का लोहा जब्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईवे चौड़ीकरण में जुटी कंपनी का लाखों रुपये की सरिया व प्लेटें चोरी हो गईं। मामले की भनक लगते ही रविवार को कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर मुन्ना सिंह के साथ  पुलिस ने दो कबाड़ियों की दुकनों में छापेमारी की और लाखों का चोरी का माल पकड़ा। पूछताछ में कबाड़ियों ने बताया कि सरिया को सुरक्षा गार्डों ने बेची थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामलीला रोड स्थित शांती कबाड़ी सहित दो कबाड़ी की दुकान पर अमेजिंग सिक्योरिटी कानपुर के तैनात सुरक्षा गार्ड से यह दोनों दुकानदार चोरी का लोहा खरीदता था। शुक्रवार को कंपनी से कुछ लोहे की सरिया व प्लेटें गायब हुईं। जिनकी जानकारी करने पर तैनात गार्डों व सुपरवाइजर की गई कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने चोरी कर सामान बेचने की बात कबूली। इसकी सूचना थाना पुलिस दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके से दोनों दुकानदार भाग गए लेकिन दोनों दुकानों से दो ट्रक करीब 10 टन सरिया जैक, सटरिंग प्लेट व कच्चा लोहा जब्त किया गया। इस सम्बंध में सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी अछल्दा औरैया ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।

चोरी का माल खरीदने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पिछले साल भी दुकानों से चोरी का लोहा बरामद हुआ था। लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की। कई साल से ये दुकानदार कबाड़ का धंधा कर ट्रक चालकों से चोरी का माल खरीदते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें