फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Fri, 08 Sep 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
marpeet - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
निबाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के निबाड़ीकला में गुुरुवार को रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। कस्बे के इंद्रापुर चौराहा निवासी निशक्त छोटे अपने घर के दरवाजे पर लेटे थे।

तभी पड़ोसी सिपाही सिंह व उनका बेटा रवि करीब आधा दर्जन बदमाशों के साथ उनके घर आया और छोटे, उसके बेटे सुरेश, सुनिता देवी, रामश्री, श्रेया देवी पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर बदमाशों की एक बाइक भी रह गई।   पुलिस सुरेश, रोहित, दूसरे पक्ष के सिपाही सिंह व रवि सहित एक महिला और दो अन्य को थाने ले गई। लड़ाई की वजह रंजिश मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि छोटे का बेटा हरियाणा में नौकरी करता हैं। वहीं, पर सिपाही सिंह के बेटे से उसकी किसी बात पर मारपीट हो गई थी। गांव में फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। एसओ बकेवर ने बताया कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें