फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, बालक की मौत

Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बालक कपिल मौत पर रोते परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भरथना-ऊसराहार मार्ग के भोली पेट्रोल पंप के पास गोपियागंज मार्ग पर मंगलवार को बेकाबू ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो में सवार चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक का पिता गंभीर रूप से  घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे गोपियागंज गांव में रहने वाले मनीष कुमार उर्फ सिंकू पुत्र सुरेश चंद्र अपने चार साल के बेटे कपिल को टेंपो पर बैठाकर भोली स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए जा रहा था। पेट्रोल पंप के निकट गोपियागंज मार्ग पर ट्रक ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। चालक मनीष एवं उसका बेटा कपिल टेंपो के नीचे दबकर घायल हो गए। परिवारीजन गंभीर रूप घायल कपिल को इटावा स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनीष की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें