फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के तीन युवकों को पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

Mon, 03 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सोमवार को शास्त्री चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर तीन संदिग्ध आतंकी के घूमने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। आनन फानन में सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस व सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को दबोच लिया। साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने को जम्मू का निवासी बताया। उन्होंने अपने नाम साजिद अहमद पुत्र मुहम्मद इकबाल, लाल हुसैन पुत्र मुनीर हुसैन, मुश्ताक पुत्र राशिद निवासीगण जम्मू बताए। पढ़ाई के लिए चंदा करने के उद्देश्य से आए और लोगों से चंदा एकत्र कर रहे थे। इस संबंध में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जांच में तीनों संदिग्ध युवकों का जम्मू के गरीब परिवारों से होना पाया गया। पूरी तहकीकात करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें