फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में 8 लाख की चोरी

Sun, 05 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
मकान में चोरी के बाद सामान देखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में बेखौफ चोरों ने कटरा बुलाकी दास में शनिवार रात एक मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर जेवर और नगदी समेत करीब 8 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 शनिवार रात मकान मालिक सुधीर शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा परिवार सहित घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोर पड़ोस की छत से चढ़कर उनके घर में घुस गए। उन्होंने घर के अंदर के कमरों के तीन ताले चटकाए। घर के अंदर रखे बक्से को उठाकर पड़ोस की छत पर ले गए। बक्से के ताले तोड़कर जेवरात निकाल लिए। कमरे में रखी नगदी भी ले गए। रविवार सुबह 4 बजे जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें कमरों के ताले टूटे मिले। उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। लगभग 6 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

थाने में सुधीर शर्मा ने 4 सोने की चूड़ी, 2 जंजीर, 2 हार, 5 जोड़ी टाप्स, 5 अंगूठी, मंगलसूत्र, कनौती, बेंदा सहित लगभग 25 तोला सोना और 16 हजार नगद चोरी होने की तहरीर दी है। इस घटना के बाद से कस्बे के लोग दहशत में हैं। गौरतलब है कि 2 जून की रात चोरों ने रेलमंडी के तीन घरों में चोरी की थी। जिसका खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे से जल्द चोरी का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें