फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महासचिव की पत्नी से बाइकर्स ने चेन लूटी

Fri, 10 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ईदगाह चौराहे के पास बाइकर्स ने पैदल जा रही जिला सपा महासचिव  की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली। लूट की घटना अंजाम देने के बाद बाइक र्स भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली तथा  सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पास में क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस ने देखे लेकिन लुटेरों का  सुराग नहीं मिल पाया।

सपा के जिला महासचिव  कृष्ण मुरारी गुप्ता का ईदगाह चौराहे के  पास आवास है। शुक्रवार  शाम करीब आठ बजे उनकी पत्नी किसी काम से घर से निकल सड़क पर जा  रही थीं।  तभी बाइक पर सवार दो युवक आ धमके। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मार कर चेन लूट ली और बलराम सिंह चौराहे की ओर भाग गए।
विज्ञापन


घबराई महिला ने घर  जाकर  यह जानकारी परिजनाें को दी। परिजनों ने कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया। सूचना पर  कोतवाली तथा सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लृुटेरों को तलाश किया  लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने एक डाक्टर के  क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे है लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। एसएसआई कोतवाली रामवीर ने सपा महासचिव की पत्नी के गले से सोने के चेन लूटे जाने की पुष्टि की। कहा लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। महिला ने  घटना की तहरीर नहीं दी है। 

भरथना में भी दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
भरथना कस्बा के कक्का वाली गली में बाजार से घर लौट रही महिला के साथ चेन स्नैचिंग हो गई। पीड़िता ने वारदात की तहरीर दी है। शुक्रवार को सिंधी कालोनी निवासी रामचंद्र सिंधी की पत्नी नीतू अपनी पुत्र वधू रीतू के साथ बाजार करने के लिए गई थी।

दोपहर में वहां से लौटते समय करीब दो बजे जैसे ही वह कक्का वाली गली में पहुंची तभी बाइक पर  सवार  तीन युवक आ गए। अचानक बाइक से उतर कर एक युवक ने नीतू के गले में झपट्टा मारकर दो चेन लूट लीं और फरार हो गए। अचानक हुए हमले से सास-बहू दहशत में आ गई।

बाद में उन्होंने शोर मचाया तो लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक बाइकर्स दूर निकल चुके थे। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसने चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस लुटेरो की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें