फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुरा में  अतिरिक्त दहेज में बाइक व पचास हजार की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने एक महिला को जलाकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के गांव लुधियानी निवासी रामानंद तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री की शादी इकदिल थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुरा निवासी प्रदीप कुमार केे साथ की थी।

शादी में उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। वह एक बाइक व पचास हजार रुपये और मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तीन अगस्त को बेटी को जला दिया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें