फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में किसान श्याम सिंह यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पुत्र राजीव कुमार ने रामनरेश पुत्र कुंजीलाल, ब्रजेश कुमार पुत्र रामनरेश , श्रीदेवी पत्नी आशाराम, आशाराम पुत्र उदय सिंह समस्त निवासीगण ग्राम नगला महाराजपुर थाना चौबिया और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसके पिता श्याम सिंह 16 फरवरी 2017 की रात एक बजे घर के बाहर सो रहे थे। नामजद अभियुक्तों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। विपक्षियों से जमीन को लेकर उसकी रंजिश चल रही थी। अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। राम नरेश व ब्रजेश ने कुछ दिन पहले उसका इंजन तोड़कर झोपड़ी में आग भी लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें