फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुएं के अड्डे पर छापा, नौ जुआरी पकड़े गए

Sun, 03 Jun 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला सिसहाट रोड पर जुएं के अड्डे पर पुलिस ने छापा डालकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों की जामा तलाशी व फड़ से लगभग 46 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।शनिवार रात चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र वउपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को सूचना मिली कि नई आबादी लधुपुरा सिसहाट रोड पर एक खेत में काफी समय से लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जुआ खेलते चारों तरफ से घेर लिया परंतु कुछ जुआरी भाग गए। पुलिस ने हारून, गंगा प्रसाद, मुरसलीन, शकील, अवनीश, मोहम्मद जमशेद, राजू कठेरिया, सिद्धराम, इमलेश को पकड़ लिया। जुआरियों के पास से नौ हजार 500 रुपये और फड़ से 36 हजार 500 रुपये बरामद हुए। इस दौरान सिपाही दौलतराम, निशांत कुमार, अजय कुमार, संदीप कुमार, मुहम्मद असलम व योगेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें