फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में अनसुलझे कई सवाल

Fri, 27 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम झीला में बुधवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा छाया है। घटना के संबंध में कोई चर्चा नहीं करना चाहता। पुलिस कई सवालों का जवाब ढूंढ़ रही है। दोनों मृतकों के घरों के बाहर ताले पड़े हैं। परिजन गांव में नहीं हैं। पुलिस नामजद कराए गए अभियुक्तों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। गुरुवार को दोनो मृतकों का अंतिम संस्कार भी गांव में नहीं किया गया ।
विज्ञापन


 झीला गांव में हुई दोनों हत्याओं के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने गांव में न कराकर अलग-अलग जगहों पर कराया। मृतक संजू राजपूत का अंतिम संस्कार इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम सितौरा में उसकी ननिहाल में हुआ। इसी प्रकार मृतक प्रताप सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार इटावा में यमुना घाट पर  किया गया।  उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों के घरों पर कोई भी नहीं मिल रहा है।

नामजदों की तलाश में एसएसआई बृजेंद्र सिंह यादव एवं विष्णु दत्त के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। रात में भी कई स्थानों पर दबिश दी गई। गांव में पीएसी लगा दी गई है। मृतक संजू राजपूत दिल्ली से भंडारे में शामिल होने के लिए आया था। उसे यहां बुलाना ही किसी साजिश की ओर इशारा करता है। वह किसके बुलावे पर आया था यह बात अभी सामने नहीं आ पा रही है।  दूसरा पहलू यह भी है कि नगला कन्हई से भंडारा खाकर लौटते समय काफी संख्या में झीला के लोग आगे पीछे चल रहे थे।  उस पर हुए हमले के समय चीख पुकार सुनकर कोई उसे बचाने क्यों नहीं पहुंचा। ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस को ढूंढ़ना है। सीओ का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें