फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में पुलिस ने गोली मार 25 हजार का इनामी दबोचा

Fri, 07 Sep 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अस्पताल में बदमाश में देखते एसएसपी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार रात को राहिन पुल के पास मुठभेड़ कर 25 हजार के इनामी आकाश उर्फ पंछी उर्फ थान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने पुलिस पर राइफल से गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से लूटी गई राइफल और बाइक मिली है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रंाच प्रभारी सत्येंद्र यादव और चौबिया एसओ सतीश यादव लोहिया पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें इटावा की ओर से एक बाइक सवार युवक कंधे पर राइफल लटकाए आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक की दिशा बदल दी और राहिन पुल की ओर भागने लगा। पुलिस की टीमों ने पीछा किया तो राहिन पुल पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। इससे पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पकड़े जाने के बाद उसने अपना नाम-पता बताया।

आकाश उर्फ पंछी उर्फ थान सिंह पुत्र महाराम सिंह मैनपुरी जिले के बरनाहल थानांतर्गत श्रंगा नसीरपुर सलमापुर का रहने वाला है। वह चौबिया थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। एसएसपी ने इनामी बदमाश को दबोचने वाली पुलिस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें