फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 13 May 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा। नगर के आजाद नगर टीला में बेरहमी से कत्ल किए गए युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग लगा है। फिलहाल पुलिस ने मोहल्ले के ही नबी मंसूरी की तहरीर पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस हत्यारों की सुरागरशी में जुटी है।

विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर टीला में शुक्रवार की रात को शिकोहाबाद निवासी रियासत हुसैन के खंडहर मकान के अंदर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। वह नशे का आदी था। उसकी हत्या बेरहमी से की गई थी। मृतक के हाथ पर अमित कुमार नाम गुदा था। लोगों ने बताया था कि लोग उसे कल्लू के नाम से पुकारते थे। इस कारण से पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नही मिली। वह भरथना का रहने वाला बताया गया लेकिन पुलिस को उसके परिवार का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इससे उसके बारे में पुष्टि नहीं हो सकी। इसके अलावा अभी तक पुलिस हत्यारों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं जुटा सकी है लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके अलावा मोहल्ले में रहने वाले नबी मंसूरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस हत्यारों व मृतक के  बारे में करने में जुटी है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी मृतक के नाम-पता बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें