फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या, आत्महत्या एवं हादसा के बीच उलझी पुलिस

Mon, 20 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आल्टो कार जिसमें दोनों के शव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेक विहार कालोनी में कार में नग्नावस्था में  मिले युवक- युवती के शव की गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस हत्या, आत्महत्या के साथ हादसे के एंगल पर जांच कर रही है। हालांकि आनर किलिंग से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। कार में जिस तरह से आपत्तिजनक सामग्री मिली है, उससे दोनों के शारीरिक संबंध होने की पुष्टि हो रही है। दोनों के बीच प्रेम संबंध के बारे में भी कुछ लोगों ने जानकारी दी है। तीसरी खास बात यह है कि कार का ब्लोअर चल रहा था और उसकी पाइप फटी मिली। ऐसे में पुलिस हत्या, आत्महत्या के साथ ही हादसे के एंगल पर भी जांच कर रही है। विवेक विहार में शिवनानगर के विपिन यादव एवं काल कालोनी अशोक नगर के पूनम पाल का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। कार के अंदर मिले युवक -युवती के शव को लेकर पुलिस भी चकरधिन्नी में फंसी है। हालांकि युवक -युवती के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। कार में उल्टी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी विषाक्त पदार्थ खाने या खिलाए जाने से उनकी मौत हुई होगी। इसका एक पहलु यह भी है कि लेकिन दोनाें अलग-अलग जाति के थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उनके परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए होंगे। हालांकि परिजन शादी के लिए दोनों के खुलकर कभी बात करने जैसी स्थिति से परिजनों ने इनकार किया है। युवती के पिता उसके अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं मगर पुलिस दोनों के बीच प्रेम -प्रसंग होना मान रही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर उनकी मौत किन कारणों से हुई। कहीं किसी तीसरे व्यक्ति ने तो योजनाबद्ध तरीके से उन्हें धोखे से विषाक्त पदार्थ का सेवन तो नहीं करा दिया? या फिर कार के अंदर उनका दम घुटने से तो मौत नहीं हो गई? दोनों ही पहलुओं में से किसी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कुछ भी हो फिलहाल यह मामला पुलिस के लिए उलझी गुत्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें