फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे चार लुटेरे

Fri, 20 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव के साथ पकड़े गए लुटेरे व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा थाना पुलिस ने लगभग दस दिन पहले परचून से भरे लूटे गए ट्रक के लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से काफी मात्रा में लूटा गया सामान व ट्रक भी बरामद किया है। लुटेरों के तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस भागे लुटेरों की तलाश कर रही है। नए एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पकडे़ गए लुटेरों को पेश कर बताया कि 9/10 मई की रात को बोलेरो सवार लुटेरों ने हाईवे पर गांव बुढैला के पास से परचून से लदे ट्रक को लूट लिया और चालक को सिरसागंज के पास फेंक कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात एसओ वैदपुरा अपने हमराह फोर्स के साथ लुटेरों की तलाश में जुटे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हवाई पट्टी के पास कुछ लोग एक ट्रक से सामान उतार कर ट्रैक्टर में लाद रहे हैं।

इस सूचना पर उन्होंने एसओ सैफई सत्येंद्र सिंह यादव के साथ मुख्बिर द्वारा बताए गए स्थान की घेरा बंदी कर ली। पुलिस ने जब लुटेरों को ललकारा तो लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर चार लुटेरों को धर दबोचा जबकि उनके तीन साथी भाग गए।  एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए लुटेरों ने अपने नाम अजय यादव निवासी नवल पुरा थाना जसवंत नगर, शिवपाल निवासी झिंगूपुरा थाना सैफई, आदेश कुमार निवासी पडरी थाना कुर्रा मैनपुरी व देवेंद्र उर्फ राजू  निवासी नगला छवि नाथ थाना सैफई बताया।
विज्ञापन


पकडे़ गए लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से लूटा गया ट्रक, एक ट्रैक्टर व लूटे गए सामान की 126 बोरी जिसमें ट्रैक्टर व इंजन पार्ट व 11 कार्टून बेबी साइकिल के बरामद हुए हैं। भागे लुटेरों  अंकित व सुरजीत  निवासी झिंगू पुरा  व सोनू की तलाश  की जा रही है उन्होंने पुलिस पार्टी को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

लुटेरों को गिरफ्तार करने बाली टीम में एसओ वैदपुरा रोहित तिवारी एसओ सैफई सतेंद्र यादव एसआई मनोज कुमार, विकास कुमार , सुरेश कुमार, संजय सिंह सिपाही विनय कुमार, अजय पाल, सुरेंद्र सिह अमरीश राठी, राज कुमार, आदित्य कुमार, देवी चरन विशेष कुमार आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सीओ सिटी शिवराज सिंह व सीओ सैफई अरूण कुमार दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें