फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 शराबियों को भी पुलिस ने पकड़ा

Tue, 26 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कंजड़ कालोनी में पकड़ी गई अवैध कच्ची शराब व लहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पुलिस ने कस्बा के कंजड़ कालोनी में छापामार कार्रवाई की। इसमें पुलिस ने 200 लीटर से ज्यादा लहन और अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर 4 शराबियों को भी हिरासत में लिया। वहीं पुलिस को देखकर पुरुष घर छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर दोपहर करीब एक बजे चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में एसआई अमृत पाल सिंह, सिपाही विभोर अवस्थी, मोहम्मद इस्लाम ने कंजड़ कालोनी में घरों में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर पुरुष घरों से भाग गए। पुलिस कार्रवाई में कई घरों से 15-15 लीटर के डिब्बों में भरा दो क्विंटल से अधिक लहन बरामद किया।

जबकि दो-दो लीटर की बोतलों में भरी करीब 10 लीटर कच्ची शराब मिली।  इस दौरान पुलिस को मौके पर चार लोग भी बैठे मिले जो शराब पीने के लिए आए थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 11 जुलाई को आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार सिंह एवं आबकारी निरीक्षक अजय कुमार वर्मा ने की टीम ने इसी कालोनी में छापा मारा था। जिसमें राजेंद्र कंजड़ को गिरफ्तार किया था। इस कालोनी में काफी समय से कच्ची शराब का अवैध कारोवार चलता आ रहा है। चौकी इंचार्ज रजनीश यादव ने बताया कि किसी भी हालत में अवैध शराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें