फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 102 पेटी एक्सपायर्ड बीयर पकड़ी

Thu, 18 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखना कस्बा में पुलिस ने छापा मारकर 102 पेटी एक्सपायर्ड बीयर समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी एके सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा लखना में बीयर की दुकान के पास एक्सपायर्ड  डेट की दूसरे प्रांत की बीयर भारी मात्रा में रखी हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी व लखना चौकी इंचार्ज विष्णुदत्त ने फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से बीयर की दुकान के पास से 102 पेटी एक्सपायरी डेट की बीयर बरामद की।

पेटियों से पुलिस टीम को कुल 2448 केन बीयर मिली। बीयर की केनों पर किंग कोवरा ब्रांड अंकित था तथा पंजाब प्रांत की थी। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि इसकी कीमत दो लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है। केन पर मैन्यूफेक्चरिंग डेट 6 दिसंबर 2014 तथा एक्सपायर्ड डेट 5 जून 2015 अंकित थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बीयर की दुकान के गद्दीदार को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने नाम संजय कुमार पुत्र सिपाहीराम निवासी धरवार जसवंतनगर बताया।

उधर जसवंतनगर में सुधीर निवासी कटरा वुला कीदास की बाइक सपा कार्यालय के पास से 17 जून को चोरी हो गई थी। 18 जून को उन्होंने बाइक के साथ दो चोरों को दबोच लिया। उन्होंने नाम राधे सविता निवासी महलई टोला तथा राहुल निवासी कोठी कैस्त जसवंतनगर बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें