ऊसराहार में मीट की दुकानों की जांच करती थाना पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा ऊसराहार में थानाध्यक्ष ने बिना लाइसेंस चल रही छह मीट की दुकानों को बंद करा दिया।
योगी शासन की हनक गांव तक पहुंचने लगी है। बुधवार को थानाध्यक्ष ऊसराहार आलोक कुमार राय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बा के प्रमुख बाजार में आधा दर्जन मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। बिना पर्दा चल रही दुकानों पर जाकर लाइसेंस दिखाने को कहा तो संचालक मुंह ताकते रह गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिना लाइसेंस कोई दुकान पर मीट नहीं बेच सकता। दोबारा दुकान खुली मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कस्बे में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सामान हटाने की हिदायत दी। अतिक्रमण करने वालों के चालान भी काटे गए हैं।