फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से अभद्रता पर की बाजार बंदी

Mon, 24 Jul 2017 11:54 PM IST
इटावा
विज्ञापन
महेवा में पुलिस के समक्ष नाराजगी प्रकट करते व्यापारी एवं बातचीत करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा महेवा में सोमवार शाम कपड़ा व्यापारी के साथ थाना बकेवर के एक सिपाही की कहासुनी हो गई। आरोप है कि  सिपाही ने व्यापारी से अभद्रता कर दी। इससे नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ  नारेबाजी कर बाजार बंद करवा दिया। सीओ भरथना विकास जायसवाल व एसओ बकेवर जेपी पाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी व व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



कस्बा निवासी कपड़ा व्यवसायी आलोक शुक्ला अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। चौराहे पर एसओ जेपी पाल चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सादी वर्दी में मौजूद सिपाही की कपड़ा व्यवसायी से बहस हो गई। उसने व्यापारी से हाथापाई कर दी।

इसकी जानकारी मिलते ही कस्बे के व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाजार बंद कर पुतला फूंकने की तैयारी कर ली। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने वहां पहुंचकर दोषी सिपाही के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की बात सीओ से कही।
विज्ञापन



चौकी प्रभारी महेवा वासुदेव सिंह, लखना चौकी प्रभारी सुनील गौतम से व्यापारी मिथुन पांडेय, सोनू अग्निहोत्री, कुंदन तिवारी, हरी चौबे, देवेंद्र चौबे, सुरेंद्र तिवारी, दिवाकर पांडेय, पप्पू शुक्ला ने वार्ता की। इसके बाद मामला सुलझ गया। व्यापारियों ने बाजार खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें