साथी को देखने पहुंचे अधिवक्ता। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
भरथना निवासी अधिवक्ता कृष्ण मोहन पर गुरुवार शाम को हुए प्राण घातक हमले के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। वकीलों ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
भरथना निवासी अधिवक्ता कृष्णमोहन यादव गुरुवार को कचहरी से घर जा रहे थे। तभी रास्ते पर उन पर हमला किया गया। इसमें उनको काफी चोटें आईं हैं। घटना के विरोध में वकीलों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी करें नहीं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी वकील आरोपियों की पैरवी के लिए वकालत नामा नहीं लगाएगा। डीबीए अध्यक्ष अशोक बाबू दुबे ने अधिवक्ता के हितों के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता शांति स्वरूप पाठक ने संचालन महामंत्री बृजेश दुबे ने किया।
बैठक में चंद्रशेख गौर देवेंद्र पांडे, अवनीश यादव, संजीव चतुर्वेदी, राजीव चौधरी, अमित पांडे, राजीव त्रिपाठी, हुतेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। वहीं आल इंडिया लायर्स यूनियन के दलेल सिंह यादव, अनिल कुमार सिंह गौर, मनोज दीक्षित ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्हाेंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।