फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किराना व्यवसायी की बेटी की मौत

Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखना कस्बे के नहर बाजार मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करंट लगने से किराना व्यवसायी की बेटी की मौत हो गई। वह छत पर गई थी और 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन


 लखना कस्बे के नहर बाजार मोहाल निवासी किराना व्यवसायी गुड्डू पोरवाल की 19 वर्षीय पुत्री शिक्षा उर्फ  शिवांगी शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब बरसते पानी में छाता लगाकर घर की छत की सफाई कर के कूड़ा फेंकने गई थी। कूड़ा फें कते समय घर के छज्जे के पास से गुजरी 11 हजार वोल्टेज की लाइन के संपर्क में आ गई। काफी देर तक शिक्षा उर्फ  शिवांगी छत से नीचे नहीं आई तो घर में मौजूद लोग ऊपर आए। जहां शिक्षा को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में पाया। आनन-फानन परिवार उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि  शिक्षा नित्यानंद महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष  की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें