फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवक सैफई थाने पहुंचा

Fri, 31 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के ग्राम उग्रपुरा के पास से गायब युवक वुधवार की रात सैफई थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया था। बाद में अपहर्ता  उसे कार से फेंक कर भाग निकले। उसकी आंख में पट्टी भी बांधी गई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की जाती थी। डॉक्टरी परीक्षण में चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस सच्चाई पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैया हार निवासी सोनू तिवारी पुत्र प्रमोद कुमार तिवारी का एक होटल मालिक से विवाद हो गया था। होटल मालिक इसकी शिकायत करने घर गया था लेकिन वह नहीं मिला। होटल मालिक के लखना लौटते समय सोनू उसे उग्रपुरा के पास मिल गया।  होटल मालिक ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद सोनू ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला बल्कि उसकी बाइक वहां पड़ी मिली थी। इस संबंध में उसके भाई ने होटल मालिक  सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात को सोनू सैफई थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहर्ता उसे रास्ते में फेंक कर भाग गए। सोनू के हाथ बंधे थे। आंखों पर बंधी पट्टी खुल गई थी। सैफई पुलिस ने उसे लवेदी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने के प्रयास में है कि सोनू का वास्तव में अपहरण किया गया या फिर वह लोगों को फंसाने के लिए अपहरण का नाटक कर रहा है। एसओ लवेदी सुशील कुमार योगी ने बताया कि पुलिस सोनू से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही सारे तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें