फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर फाइनेंस के विवाद में युवक को गोली मारी

Wed, 29 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर के फाइनेंस के विवाद में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में तीन लोगों के  विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ग्राम संतोषपुर इटगांव निवासी आलोक मिश्रा (20) पुत्र प्रताप मिश्रा थाना फ्रें ड्स कालोनी मंगलवार को अपने ट्रैक्टर से भाई अश्वनी मिश्रा के साथ ग्राम सितौरा में खेत की जुताई करने गया था। रात लगभग नौ बजे वह घर वापस आ रहा था, तभी दीपक उर्फ मटई तिवारी निवासी अहलादपुर बसरेहर, राकेश पांडेय निवासी पुरानी पीएसी गली थाना फ्रेंड्स कालोनी और एक अज्ञात युवक बाइक से आए।

तीनों ने इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के निकट ट्रैक्टर रुकवाते हुए आलोक को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आलोक का कहना है कि उसके और दीपक के बीच ट्रैक्टर के फाइनेंस को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दीपक उसके ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेना चाहता है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें