फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर ठेकेदार और मजदूरों को लूटा

Tue, 07 Jul 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव चकवा खुर्द में सोमवार की रात बिजली की लाइन बना रहे मजदूरों के साथ ठेकेदार को मारपीट कर चार बदमाश ने लूट लिया। लुटेरे उनके पास से नकदी व मोबाइल फोन लूट ले गए।
विज्ञापन


मजदूरों के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि उनके तीन साथी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भागे लोोगों की तलाश शुरू कर दी है।

सैफई से चकरनगर तक बिजली विभाग की नई विद्युत लाइन तैयार हो रही है। प्राइवेट ठेकेदार के अंडर में चल रहे काम में मजदूर हाईटेंशन लाइन के लिए टावर लगाकर लाइन डालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव चकवा खुर्द के पास टावर लगाए जाने का काम चल रहा है। मजदूर ठेकेदार चरण सिंह पुत्र मुंशीलाल अपने मजदूरों के साथ सोमवार की रात साइड पर ही लेटा था। तभी रात के समय चार बदमाशों ने मारपीट कर उनके पास से दस हजार रुपये व तीन मोबाइल फोन लूट लिए।

घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भागने लगे। मजदूरों व ठेकेदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों व मजदूरों ने पीछा करके एक लुटेरे को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसओ बसरेहर बृजेंद्र सिंह यादव मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया।

पुलिस ने उसके भागे साथियों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। ठेकेदार चरण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर भागे युवकों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जयपुर से लूटा ट्रक बरामद, तीन दबोचे
जसवंतनगर (इटावा)। हफ्ते भर पहले जयपुर से लूटे गए ट्रक को पुलिस ने हाइवे किनारे स्थित एक ढाबे के पास से बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के पनियाला थाना क्षेत्र से हफ्ते भर पहले परचून के सामान से लदा एक ट्रक लूट लिया गया था। वाहन लुटेरों के गैंग ने चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर यह वारदात अंजाम दी थी। इसके बाद लुटेरों ने सारा सामान कहीं ले जाकर बेच डाला। पुलिस सरगर्मी से लुटेरों की तलाश कर रही थी।
 
सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर जयपुर ग्रामीण पुलिस जसवंतनगर पहुंची। उसने जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद एसआई बृजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस के सहयोग से यह सफलता मिली। करीब पांच किलोमीटर पश्चिम की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अपना ढाबे पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को दबोचकर ट्रक बरामद कर लिया। 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर हरपाल सिंह यादव ने बताया कि ढाबा मालिक पुलिस को देखकर भाग गया। उन्होंने बताया कि जिस समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची उस समय ट्रक को बेचने का सौदा किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से शहीद पुत्र फजरुह निवासी गांव जरौली थाना झिंझार जिला अलबर राजस्थान, असलम पुत्र मंसूर निवासी गांव फालपुर थाना हिसार जिला अलबर, इकराम पुत्र इलियास निवासी बढौरा थाना नगीना जिला नूह हरियाणा को दबोचा। जयपुर ग्रामीण पुलिस ट्रक व गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों को अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें