फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर अड़कर वकील से लूटे नगदी-जेवर

Thu, 14 Dec 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
लूट का शिकार बने अधिवक्ता शिवम पोरवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा-कानपुर हाईवे पर बिजौली के पास दो बाइकों पर सवार चार लुटेरो ने सेल्स टैक्स के अधिवक्ता को रिवाल्वर अड़ाकर सोने की चेन, अंगूठी और सात हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे रिवाल्वर लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

लूटे गये सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गयी है।

लखना कस्बे के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी शिवम पोरवाल पुत्र विनोद पोरवाल सेल्स टैक्स के अधिवक्ता हैं। वे इटावा के वाणिज्य कर विभाग से जुड़कर बतौर अधिवक्ता काम करते हैं। मंगलवार देर शाम को वे वाणिज्य कर कार्यालय से कार्य निपटा कर मोटर साइकिल पर घर लौट रहे थे। बिजौली ओवरब्रिज पार क्रास कर वे कुणाल ढाबे के पास पहुंचे।

तभी पीछे से आ रही सिल्वर कलर की बुलेट व एक अन्य मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने अधिवक्ता की कमर में रिवाल्वर सटा कर उनके पर्स में रखे सात हजार रुपये, गले से ढाई तोले की सोने की जंजीर व अंगूठी के साथ उनका मोबाइल फोन लूट लिया। लूट की घटना के दरम्यान अन्य तीन लुटेरे अधिवक्ता को डराते धमकाते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मोटर साइकिल पर सवार होकर हाईवे का डिवाइडर क्रास करके बड़े ही इतमीनान रिवाल्वर लहराते हुए इटावा की ओर चले गये। अधिवक्ता के मुताबिक लुटेरे उनके पास से नगदी सहित तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट कर ले गए।
विज्ञापन


लूट के बाद अधिवक्ता पास ही कुणाल होटल पर पहुंचा और होटल मालिक को अपने साथ घटी घटना की दास्तान बताकर मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। होटल मालिक ने फोन से सूचना देने से इनकार कर दिया। अधिवक्ता ने खुद बकेवर थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें