फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी और जेवर चोरी

Thu, 27 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरे सामान को दिखाते हमीद खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ले के एक मकान से चोर जेवर, नगदी समेत तीस हजार का सामन व कागजात चुरा ले गए। चोर बुधवार की रात को छत के रास्ते से अंदर आए थे। सुबह उठने पर जब परिजनों ने बिखरा सामान देखा तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई। मोहल्ला निवासी हमीद खां उर्फ लल्ला बुधवार की रात को अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे जबकि ऊपरी मंजिल पर बना कमरा खुला था। वहां पर कोई नहीं लेटा था। तभी रात के समय छत के रास्ते से चोर उनके ऊपरी मंजिल के कमरे में घुस गए और चोर वहां रखी एक जोड़ी झुमकी, आठ हजार रुपए की चेक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड के अलावा दो मोबाइल चुरा ले गए। नीचे सो रहे लोगों को आहट भी नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें