फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लुटेरों ने दंपति को लूटा

Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
लूट का शिकार हुए दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गांव सुनवर्षा के पास बाइक से जा रहे एक दंपति को कार सवार लुटेरों में असलाह के दम पर लूट लिया। लुटेरे उनके पास से जेवर, नगदी के अलावा मोबाइल लूट ले गए। विरोध करने पर लुटेरों ने दोनों के साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। पीड़ित ने बकेेवर थाने में तहरीर दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। कानपुर नगर के मोहल्ला 11 ब्लाक गोविंदपुरी निवासी कन्हैया लाल पुत्र राम प्रकाश बाल्मीकि अपनी पत्नी पूनम के साथ अपनी रिश्तेदारी में उझियानी जा रहे थे। भरथना से उन्हाेंने अपने रिश्तेदार की बाइक ले ली और उझियानी के लिए रवाना हुए। शाम करीब पांच बजे जब वह हाईवे पर गांव सुनवर्षा के पास पहुंचे तभी एक कार में सवार लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे लुटेरों ने उनके सीने पर तमंचा लगा दिया।  पूनम के पास से जेवर लूटने लगे। जब कन्हैया लाल ने विरोध किया तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की। लुटेरे उनके पास से जेवर नकदी लूट कर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे उनकी पत्नी के पास से झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी के अलावा उनके पास से छह हजार रुपये भी लूट ले गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस लुटेरों की खोजबीन में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें