फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर ढाई लाख रुपये उड़ाए

Mon, 19 Mar 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया के पास खड़ी एक कार के शीशे तोड़कर उचक्कों ने कार में रखे ढाई लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटना की तहरीर दे दी गई है। भूमि संरक्षण अधिकारी दिनेश यादव ने अपनी कार के चालक प्रवीन कुमार को फल लेने के लिए स्टेशन बजरिया भेजा था। प्रवीन ने सुशीला नर्सिंगहोम के पास कार खड़ी कर दी और फल लेने चला गया। तभी उचक्कों ने मौका पाकर कार का शीशा तोड़ दिया। उसमें रखे ढाई रुपये पार कर दिए। जब प्रवीन फल लेकर आया तो शीशा टूटा देख दंग रह गया उसने गाड़ी रखे रुपये देखे तो वह गायब थे, प्रवीन ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना की तहरीर थाना में दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें