भरथना में चोरी की घटना के बाद सामान चेक करता नलकूप आपरेटर।
- फोटो : अमर उजाला
भरथना। नगर पालिका के नलकूप आपरेटर के बंद मकान का चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात एवं 70 हजार की नगदी पार की। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी दी। मोहल्ला गणेश राइस मिल के पूर्वी ओर नलकूप आपरेटर सुधीर कुमार अपनी मां के साथ रहता है। मकान 10 जनवरी से बंद था। मां ज्ञाननती अपना इलाज कराने दिल्ली गई है। वह अपनी ड्यूटी नलकूप पर कर रहा था। बीती रात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी लोहे की अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण में दो सोने की अंगूठी, एक सोने की जंजीर दो तोला, 1 जोड़ी चांदी की पायलें तथा प्लाट की किस्त के जमा करने को रखे 70 हजार रुपये व छोटी बहू के कुछ जेवर चोरी हो गए। पंप आपरेटर को पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी। यूपी 100 पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका पर मुआयना किया। ब्यूरो