फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान के ताले तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मोहल्ला भूरा में चोरी के बाद टूटी अलमारी एवं बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरा में चोरों ने खाली मकान से ढाई लाख की चोरी की। चोर बाउंड्री फांदकर मकान में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से जेवर व नगदी चुरा ले गए। चोरी की जानकारी उस समय हुई जब परिजन लौटकर घर आए।  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला भूरा निवासी जावेद सात अगस्त को अपनी बहन की मौत हो जाने पर परिवार सहित जयपुर गए थे। वह अपने मकान में ताला लगा गए थे। मौका पाकर चोर बाउंड्री फांदकर उनके मकान में प्रवेश कर गए।

चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी नगदी व जेवर चुरा ले गए। शुक्रवार को जावेद अपने परिवार के साथ लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मकान का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सारा सामान गायब था।जावेद ने बताया कि चोर उनके घर से चालीस ग्राम सोने के जेवर व एक लाख रुपये नगद चुरा ले गए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें