फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला से जंजीर व मंगलसूत्र छीना

Sun, 04 Mar 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
चौकी पर बैठे लूट के शिकार दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के बकेवर-भरथना चौराहे के ओवरब्रिज पर बाइक से  जा रहे दंपति को पल्सर सवार लुटेरों ने घेरकर महिला के गले से जंजीर व मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता की सूचना पर थाना पुलिस व महेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एक को संदेह के आधार पर पल्सर सहित एक व्यक्ति को थाने भी ले गई। जनपद औरैया के ग्राम घसारा थाना अछल्दा निवासी उमाकांत शुक्ला उर्फ टिंकू अपनी पत्नी प्रेमलता व 5 वर्षीय पुत्र अंकुर के साथ अपनी बाइक से ससुराल कॉकरपुर इकदिल से दिन के करीब 12 बजे घसारा जा रहे थे। इसी बीच ओवरब्रिज के ढलान पर शेरपुर गांव के पहले पीछे से लाल पल्सर पर आए दो लुटेरों ने बराबर पर बाइक लगाकर प्रेमलता के गले से 20 ग्राम की जंजीर व 5 ग्राम वजन का मंगलसूत्र का पेंडल तोड़ लिया। पीड़ित दंपति इस छीना झपटी में गिरते-गिरते भी बच गए। चौकी प्रभारी पुलिस बल सहित घटना स्थल पहुंचे। थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने छानबीन व चेकिंग में थाना पुलिस ने एक पल्सर सवार को संदेह के आधार पर पकड़ा भी है, जिससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें