फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के दो बदमाश दबोचे

Tue, 17 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बरामद बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भरथना पुलिस ने गश्त के दौरान अहनैया नदी पुल के पास बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी भाग गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं।

मंगलवार को भरथना कोतवाली में प्रेस वार्ता में एएसपी क्राइम देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह सोमवार रात फोर्स के साथ गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में अहनैया नदी गांव सरावा के पास मौजूद हैं। इस पर वह उपनिरीक्षक अनोखे पुरी और सुधाकर के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस देखकर बाइक चोर भागने लगे तो उन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से दो बाइकें बरामद र्हुइं। पूछताछ में आरोपियाें ने अपने नाम प्रदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार बाथम व रामू पुत्र भगवान दास शाक्य निवासी सरैया थाना भरथना बताए। दोनों ने फरार साथी का नाम पिंटू पुत्र राम स्वरूप निवासी नगला हरलाल थाना भरथना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइकें बरामद कीं हैं। एएसपी श्री शर्मा ने बताया कि दोनों अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य है। उन्होंने बाइकें मैनपुरी, औरैया, नोयडा के अलावा इटावा से चोरी की हैं। पुलिस बाइक  मालिकों के बारे में जानकारी कर रही है। आरोपियाें को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें