सैफई के गांव कुम्हावर में नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या क रने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
गांव कुम्हावर निवासी अमित कुमार उर्फ कालिया ने पत्नी रोशनी की शनिवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। रोशनी का शव फांसी पर लटका मिला था। उसके चोट के निशान थे और नाक-मुंह से खून निकल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रोशनी के पिता रवेंद्र सिंह निवासी नगला गड़रिया थाना सैफई ने पति अमित कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद आरोपी अमित फरार हो गया था। सोमवार सुबह एसओ सैफई महेशवीर सिंह फोर्स के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी इस समय गांव के पास कहीं भागने की फिराक में है। उन्होंने छापा मारकर अमित को गिरफ्तार कर लिया।