फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी के घर की कुर्की

Wed, 07 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अदालत के आदेश पर चौबिया थाना पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे एक फरार आरोपी के घर की कुर्की की।
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धोकन से 12 फरवरी 2015 को एक युवती के अपहरण और बलात्कार के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

जिसमें जैनपुरा के संतोष कुमार पुत्र प्रभुदयाल और उनके तीन साथी मोनू, सोनू पुत्र सुरेश निवासी देवीगंज थाना किशनी और रवि पुत्र रामौतार निवासी जैनपुरा थाना चौबिया शामिल हैं। मोनू सोनू और रवि को घटनास्थल पर ही पकड़कर जेल भेज दिया गया था। संतोष का कोई सुराग नहीं लग रहा था। मंगलवार को अदालत ने संतोष के घर की कुर्की का आदेश किया।

बुधवार सुबह एसआई रामशंकर उपाध्याय, रामबाबू यादव ने मय फोर्स के संतोष के घर की कुर्की की। घर के समान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें