बालिका के साथ बलात्कार करने के आरोपी और पांच हजार के इनामी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिह ने बताया कि वर्ष मार्च 2013 में चार वर्ष की एक बालिका के साथ बलात्कार करने का आरोपी उमेश सिंह पुत्र मौहर सिह निवासी नगला भागा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऊसराहार रोड नहर पुल के समीप से घेराबंदी कर दबोचा। प्रभारी ने बताया इस आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था।