इटावा। दहेज हत्या के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के सेहूपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र सिपाही लाल ने बकेवर थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपनी 23 वर्षीय पुत्री रजनी की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बंगला दिलीप नगर निवासी लोक सिंह राजपूत के पुत्र धनपत उर्फ घनश्याम के नौ फरवरी 2016 को शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालीजनों ने दो लाख रुपये व बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करने लगे। 19 जनवरी को रजनी के ऊपर ससुरालीजनों ने आग लगा कर हत्या कर दी।
पुलिस ने मृतक पुत्री के पिता के प्रार्थना पत्र पर धनपत उर्फ घनश्याम पुत्र लोक सिंह व लोक सिंह, सास मालती देवी, लालजीत पुत्र लोक सिंह के अलावा सोमवती निवासीगण बंगला दिलीप नगर थाना बकेवर इटावा के विरुद्ध दहेज हत्या के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसकी जांच सीओ भरथना विकास जायसवाल करेंगे। ब्यूरो