लावारिस मिली कार
भरथना। स्टेशन परिसर में लावारिस नीले रंग की कार खड़ी होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। गुरुवार की दोपहर दो बजे करीब भरथना रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी नीले रंग की कार की पुलिस ने पड़ताल की। बाद में लावारिस अवस्था में खड़ी कार को थाने ले आए। जानकारी के अनुसार गाड़ी पिछले 3-4 दिनों से स्टेशन परिसर में खड़ी थी।