इटावा। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवदासपुरी में लिंक रोड पर खड़े ट्रक चोरी हो गया। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवदासपुरी निवासी श्याम सिंह ने ट्रक को मोहल्ले में लिंक रोड पर खड़ा कर दिया और घर चला गया। लौटा तो ट्रक गायब था। श्याम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो